जरूरतभर इस्तेमाल हो मोबाइल फोन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jun 2015 5:19 AM (IST)
विज्ञापन

इंफॉरमेशन टेक्नॉलॉजी के इस जमाने में नित-नये ऐसे आविष्कार हो रहे हैं, जो हमारी जिंदगी को तेज और आरामदायक बनाते हैं. लेकिन सिक्के का दूसरा पहलू यह है कि इससे न सिर्फ शारीरिक और मानसिक विकृतियां पैदा होती हैं, बल्कि यह हमें पंगु भी बनाता है. कुछ ऐसा ही हाल मोबाइल फोन का है, जो […]
विज्ञापन
इंफॉरमेशन टेक्नॉलॉजी के इस जमाने में नित-नये ऐसे आविष्कार हो रहे हैं, जो हमारी जिंदगी को तेज और आरामदायक बनाते हैं. लेकिन सिक्के का दूसरा पहलू यह है कि इससे न सिर्फ शारीरिक और मानसिक विकृतियां पैदा होती हैं, बल्कि यह हमें पंगु भी बनाता है.
कुछ ऐसा ही हाल मोबाइल फोन का है, जो अब हर किसी के हाथ में दिख जाता है. इस पर हमारे सारे जान-पहचान वाले और रिश्तेदार बस एक ‘टच’ की दूरी पर होते हैं.
जब चाहा, घंटी बजायी और बात कर ली. लेकिन मोबाइल और उसके टावर से निकलने वाले रेडिएशन से हम कई बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं. यह इनसानों में कैंसर, चिड़चिड़ापन, तनाव की वजह बनता है तो गोरैया और मधुमक्खियों जैसे छोटे जीव इसकी वजह से विलुप्ति की कगार पर हैं. ‘अति सर्वत्र वजर्येत’ का सिद्धांत यहां भी लागू होता है.
जीतेश झा, चक्रधरपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




