देश को डिग्री नहीं स्किल की जरूरत

Published at :08 Jun 2015 5:15 AM (IST)
विज्ञापन
देश को डिग्री नहीं स्किल की जरूरत

पिछले कुछ दशकों में भारत में जिस तरह जनसंख्या विस्फोट हुआ है, उस अनुपात में शिक्षा के स्तर में सुधार नाकाफी हैं. देश में नये स्कूल, कॉलेज तो कई खुल चुके हैं, लेकिन शिक्षा के स्तर में इसके स्तर में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है. परिणामस्वरूप देश में बेरोजगारी की दर भी लगातार बढ़ती […]

विज्ञापन

पिछले कुछ दशकों में भारत में जिस तरह जनसंख्या विस्फोट हुआ है, उस अनुपात में शिक्षा के स्तर में सुधार नाकाफी हैं. देश में नये स्कूल, कॉलेज तो कई खुल चुके हैं, लेकिन शिक्षा के स्तर में इसके स्तर में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है.

परिणामस्वरूप देश में बेरोजगारी की दर भी लगातार बढ़ती जा रही है. यह देश और उसकी जनता के लिए खतरे की घंटी है.हमारे देश के राजनेता विकास के दावे तो बड़े लंबे-चौड़े करते हैं, लेकिन शिक्षा के स्तर में सुधार करने का काम कोई नहीं कर रहा है. भारत के इन कर्णधारों को यह मालूम होना चाहिए कि तकनीकी कौशल के बिना देश की आर्थिक प्रगति संभव नहीं है. जरा खुद सोचें कि जब देश के लोग शिक्षित होकर काम में हाथ नहीं बंटायेंगे, तो औद्योगिक उत्पादन की गुणवत्ता में भी सुधार नहीं होगा. आज जरूरत डिग्री की नहीं स्किल की है.

अंशुल अग्रवाल, निरसा, धनबाद

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola