राज्य में वन विभाग के कार्य सराहनीय

Published at :03 Jun 2015 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य में वन विभाग के कार्य सराहनीय

झारखंड में वन विभाग के कार्यो की सराहना की जानी चाहिए. पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अग्रसर हजारों वन कर्मियों ने जिस तत्परता के साथ विपरीत मौसमों का सामना कर लाखों पेड़-पौधों को नया जीवन प्रदान किया है, वह प्रशंसनीय तो है. साथ ही शेष राज्यों के लिए अनुकरणीय भी है. हमारा प्रदेश वन-संपदा और […]

विज्ञापन
झारखंड में वन विभाग के कार्यो की सराहना की जानी चाहिए. पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अग्रसर हजारों वन कर्मियों ने जिस तत्परता के साथ विपरीत मौसमों का सामना कर लाखों पेड़-पौधों को नया जीवन प्रदान किया है, वह प्रशंसनीय तो है.
साथ ही शेष राज्यों के लिए अनुकरणीय भी है. हमारा प्रदेश वन-संपदा और जैव-विविधता के मामले में आदिकाल से ही संपन्न रहा है, लेकिन समय बीतने के साथ-साथ औद्योगिक विकास की चाह ने पेड़-पौधों को बड़े पैमाने पर क्षति पहुंचायी है.
नतीजतन कई फलदार और औषधीय पौधे आज केवल किस्सों-कहानियों तक ही सीमित रह गये. इन विपरीत हालात में भी राज्य में वन विभाग का कार्य साफ झलकता है. प्रदेश में अधिकतर जगहों पर मुख्य सड़क के दोनों ओर विभाग द्वारा थोड़ी-थोड़ी दूरी पर फलदार और छायादार पौधे लगाये गये हैं.
सुधीर कुमार, राजाभीठा, गोड्डा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola