ऐसे कैसे सुधरेगी प्रारंभिक शिक्षा!

Published at :02 Jun 2015 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
ऐसे कैसे सुधरेगी प्रारंभिक शिक्षा!

हमारे देश में आज भी लाखों-करोड़ों लोग शिक्षा से वंचित हैं. देश में हर वर्ष अरबों रुपये शिक्षा पर व्यय किये जाते हैं. लेकिन सभी लोगों को प्राथमिक शिक्षा भी नहीं मिल पाती. यह जान कर दुख होता है. जब हम जानते हैं कि आज भी देश की एक चौथाई आबादी अंगूठाटेक है. इस पर […]

विज्ञापन
हमारे देश में आज भी लाखों-करोड़ों लोग शिक्षा से वंचित हैं. देश में हर वर्ष अरबों रुपये शिक्षा पर व्यय किये जाते हैं. लेकिन सभी लोगों को प्राथमिक शिक्षा भी नहीं मिल पाती. यह जान कर दुख होता है.
जब हम जानते हैं कि आज भी देश की एक चौथाई आबादी अंगूठाटेक है. इस पर भी सरकार जिस तरीके से शिक्षा पर काम कर रही है, उससे लोगों को ढंग की शिक्षा भी नहीं मिल पा रही है. आज सरकारी स्कूलों की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है.
लेकिन सरकार की नीति में कोई खास सुधार नजर नहीं आ रहा है. सरकार की कमजोरी है कि वह न अपने स्कूलों में सुधार कर पा रही है और न ही निजी स्कूलों पर अंकुश लगाने में सक्षम है. निजी स्कूल मनमानी फीस वसूल रहे हैं. सब कुछ जानते बूझते हुए भी सरकार चुप है. आखिर इस तरह प्रारंभिक शिक्षा में कैसे सुधार होगा?
सुजीत कुमार मांझी, मुरहू, रांची
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola