सच को झुठला रहे राजनीतिक संगठन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 May 2015 5:29 AM (IST)
विज्ञापन

राजनीतिक दलों की नजर में देश की जनता बिलकुल मूर्ख ही नजर आती है. हाल ही में श्रमिक संगठन एक्टू के राष्ट्रीय सम्मेल में उसके अध्यक्ष ने अपने भाषण के दौरान बाबरी मसजिद गिरानेवालों पर देश को गिराने का आरोप लगाया. पूरी दुनिया समेत देश के मुसलमान भी जानते हैं कि राम मंदिर की बुनियाद […]
विज्ञापन
राजनीतिक दलों की नजर में देश की जनता बिलकुल मूर्ख ही नजर आती है. हाल ही में श्रमिक संगठन एक्टू के राष्ट्रीय सम्मेल में उसके अध्यक्ष ने अपने भाषण के दौरान बाबरी मसजिद गिरानेवालों पर देश को गिराने का आरोप लगाया.
पूरी दुनिया समेत देश के मुसलमान भी जानते हैं कि राम मंदिर की बुनियाद पर ही बाबरी मसजिद का निर्माण कराया गया है. कई धार्मिक प्रवृत्ति के मुसलमान भी रामलला को आजाद करने की बात करते हैं. रामलला खुले में रहें और उनके नाम पर राजनीति करनेवाले महलों में निवास करें, ऐसे कैसे हो सकता है?
16वीं शताब्दी की शुरुआत में राम मंदिर को तोड़ कर बाबरी मसजिद का निर्माण कराया गया है. इस तथ्य को जानते हुए भी उक्त संगठन के अध्यक्ष आखिर क्या साबित करना चाहते हैं? राजनीतिक फायदे के लिए राजनीतिक दल ऐतिहासिक सच्चई झुठला रहे हैं.
प्रिंस कुमार दुबे, पूर्वडीहा, पलामू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




