संकट में सबको अपनी ही जान प्यारी

Published at :13 May 2015 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
संकट में सबको अपनी ही जान प्यारी

एक बार फिर अजीब महौल देखने को मिला. अचानक आये भूकंप ने रिश्तों की डोर और कमजोर कर दी. सभी लोग अपनी-अपनी जान बचा कर भागे. सबने अपने परिवार और दोस्तों से पहले अपनी जान की फिक्र की. हर कोई चाह रहा था कि सबसे पहले मैं खुले में पहुंचूं और खुद को सुरक्षित कर […]

विज्ञापन
एक बार फिर अजीब महौल देखने को मिला. अचानक आये भूकंप ने रिश्तों की डोर और कमजोर कर दी. सभी लोग अपनी-अपनी जान बचा कर भागे. सबने अपने परिवार और दोस्तों से पहले अपनी जान की फिक्र की. हर कोई चाह रहा था कि सबसे पहले मैं खुले में पहुंचूं और खुद को सुरक्षित कर लूं. उस समय न बाप बेटे का ओर न बेटा बाप का. भक्त अपने भगवान को छोड़ कर सड़कों पर भागते नजर आये.
इस भूकंप का अहम कारण है प्रकृति से छेड़छाड़. पेड-पौधों को काटना, पहाड़-पत्थर तोड़ कर अपने काम के लिए इस्तेमाल करना ऐसी ही हरकते हैं. हमें इन्हें न नष्ट करने की कसम खानी पड़ेगी. सारे इनसानों को जागरूक होना पड़ेगा. पेड़-पौधे लगाना होगा, पहाड़ो को बचाना होगा. कोई ऐसा कार्य भूल कर भी न करना होगा जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचता हो.
मोहम्मद इरफान अली, गोपालगंज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola