कब होगी मध्य विद्यालयों में नियुक्ति?

Published at :11 Feb 2015 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
कब होगी मध्य विद्यालयों में नियुक्ति?

मैं प्रभात के माध्यम से झारखंड सरकार के मानव संसाधन विकास विभाग के सचिव महोदय का ध्यान आकृष्ट करना चाहती हूं कि राज्य के मध्य विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक के शिक्षकों की नियुक्ति कब की जायेगी. हालांकि, कक्षा एक से पांच तक के लिए सभी सरकारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गयी हैं. […]

विज्ञापन
मैं प्रभात के माध्यम से झारखंड सरकार के मानव संसाधन विकास विभाग के सचिव महोदय का ध्यान आकृष्ट करना चाहती हूं कि राज्य के मध्य विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक के शिक्षकों की नियुक्ति कब की जायेगी. हालांकि, कक्षा एक से पांच तक के लिए सभी सरकारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गयी हैं.
अब नवनियुक्त शिक्षक नये सत्र से पूरे जोश-ओ-खरोश के साथ नये सत्र की शुरुआत भी करेंगे, लेकिन कक्षा छह से आठ तक के शिक्षकों की नियुक्ति अभी नहीं की जा सकी है.
टेट पास राज्य के करीब 43 हजार अभ्यर्थी यह आस लगाये बैठे थे कि सारी प्रक्रियाएं पूरी कर लिये जाने के बाद जल्द ही उनकी नियुक्ति हो जायेगी. मैं मानव संसाधन विकास विभाग के सचिव महोदय समेत सूबे के सीएम साहब से अनुरोध करती हूं कि वे इसे पूरा करने का कष्ट करें.
शालिनी कुमारी, सरवां, गोड्डा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola