हेलमेट अभियान में हो जरूरी सुधार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Feb 2015 5:58 AM (IST)
विज्ञापन

अगर सरकार ने राज्य में हेलमेट अभियान शुरू किया है, तो उसमें थोड़ा सुधार होना चाहिए. यदि किसी वाहन चालक के पास हेलमेट नहीं है, तो यातायात पुलिस उसका चालान करने के बजाय उसे हेलमेट उपलब्ध कराये. भले ही पुलिस उसके बदले में वाहन चालकों से हेलमेट की पूरी कीमत ही वसूल क्यों न करे. […]
विज्ञापन
अगर सरकार ने राज्य में हेलमेट अभियान शुरू किया है, तो उसमें थोड़ा सुधार होना चाहिए. यदि किसी वाहन चालक के पास हेलमेट नहीं है, तो यातायात पुलिस उसका चालान करने के बजाय उसे हेलमेट उपलब्ध कराये. भले ही पुलिस उसके बदले में वाहन चालकों से हेलमेट की पूरी कीमत ही वसूल क्यों न करे. इससे उसके पास हेलमेट भी हो जायेगा.
अगर उसे दूसरी बार बिना किसी हेलमेट के देखा जाता है, तो फिर उस पर उसे हेलमेट ही दिया जाये. इससे लोग हेलमेट घर से लेकर निकलेंगे. साथ ही चालकों को भी इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि वे जब भी घर से बाहर निकलें, तो हेलमेट लगाना न भूलें, क्योंकि यह उनकी रक्षा करता है. इसके साथ ही आपके परिवार को भी सुरक्षा प्रदान करता है. प्रशासन भी आपकी ओर से निश्चिंत रहता है. प्रशासन की परेशानी बढ़ाने के बजाय कम करें.
तारकेश्वर महतो, ई-मेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




