हाल-बदहाल हैं रांची की सड़कें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Feb 2015 5:42 AM (IST)
विज्ञापन

रांची की सड़कों जैसी बदहाल सड़कें मैंने देश के अन्य किसी शहर में नहीं देखी है. चाहे वे वाहन चालक हों या फिर पैदल यात्राी, यातायात नियमों का धड़ल्ले से उल्लंघन कर रहे हैं. सड़कों पर तेज रफ्तार से वाहनों का चलना और फिर उससे दुर्घटना होना आम है. आये दिन अखबारों में सड़क दुर्घटना […]
विज्ञापन
रांची की सड़कों जैसी बदहाल सड़कें मैंने देश के अन्य किसी शहर में नहीं देखी है. चाहे वे वाहन चालक हों या फिर पैदल यात्राी, यातायात नियमों का धड़ल्ले से उल्लंघन कर रहे हैं.
सड़कों पर तेज रफ्तार से वाहनों का चलना और फिर उससे दुर्घटना होना आम है. आये दिन अखबारों में सड़क दुर्घटना में हताहतों की खबरें आती हैं, लेकिन इससे प्रशासन और सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगता है. सड़कों की जजर्र स्थिति और उस पर छोटे कारोबारियों के अतिक्रमण के बारे में सभी जानते हैं.
आते-जाते अफसर और सरकार में शामिल मंत्रियों की भी नजर पड़ती है. कई बार तो वे भी जाम में फंस कर कार्यक्रमों में देर से पहुंचते हैं. इसके बावजूद न तो प्रशासनिक अधिकारी और न सरकार में शामिल मंत्री और विधायक यातायात व्यवस्था में सुधार की कोशिश करते हैं.
किशन अग्रवाल, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




