अच्छे दिनों का है इंतजार
Updated at : 02 Sep 2014 12:03 PM (IST)
विज्ञापन

अब तो अच्छे दिनों के आने के राग भी पुराने पड़ चुके हैं. पर पता नहीं कि कब अच्छे दिन आयेंगे! मोदी सरकार के 100 दिन पूरे होनेवाले हैं, लेकिन इन सौ दिनों में मु नहीं लगता कि कोई काम जनता के हित में किया गया हो. प्रधानमंत्री जन-धन योजना ला चुके हैं. उससे पहले […]
विज्ञापन
अब तो अच्छे दिनों के आने के राग भी पुराने पड़ चुके हैं. पर पता नहीं कि कब अच्छे दिन आयेंगे! मोदी सरकार के 100 दिन पूरे होनेवाले हैं, लेकिन इन सौ दिनों में मु नहीं लगता कि कोई काम जनता के हित में किया गया हो. प्रधानमंत्री जन-धन योजना ला चुके हैं. उससे पहले योजना आयोग भी खत्म हो गया. संसद में गतिरोध भी खत्म हो गया.
अटके विधेयक भी संसद से पास होने लगे, लेकिन आम लोगों के लिए अच्छे दिन का इंतजार अब तक जस का तस है. मेरा आम लोगों के अच्छे दिन से मतलब है- महंगाई का कम होना और भ्रष्टाचार का खात्मा. अब तो यही कहा जा सकता है कि अच्छे दिनों की गाड़ी विलंब से आयेगी. हमारे लिए यह इंतजार इसलिए भी मुश्किल हो गया है, क्योंकि ये अच्छे दिन कहां से आयेंगे, किसके लिए आयेंगे और कितने विलंब से आयेंगे, यह अब तक किसी को नहीं पता.
तनीषा सिंह, ई-मेल से
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




