अपनी छवि की तो परवाह करते आमिर

Published at :12 Aug 2014 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
अपनी छवि की तो परवाह करते आमिर

हिंदी फिल्म जगत के जाने-माने अभिनेता और सफल निर्माता आमिर खान के एक आपत्तिजनक पोस्टर ने विवाद खड़ा कर दिया है. उनकी आनेवाली फिल्म ‘पीके’ के इस पोस्टर में आमिर खान पूरी तरह निर्वस्त्र दिखाये गये हैं.दो वर्ष पूर्व आमिर का, समाज जागृति का ‘सत्यमेव जयते’ कार्यक्र म पूरे देश में सराहा गया था, जिससे […]

विज्ञापन

हिंदी फिल्म जगत के जाने-माने अभिनेता और सफल निर्माता आमिर खान के एक आपत्तिजनक पोस्टर ने विवाद खड़ा कर दिया है. उनकी आनेवाली फिल्म ‘पीके’ के इस पोस्टर में आमिर खान पूरी तरह निर्वस्त्र दिखाये गये हैं.दो वर्ष पूर्व आमिर का, समाज जागृति का ‘सत्यमेव जयते’ कार्यक्र म पूरे देश में सराहा गया था, जिससे समाज में उनकी प्रतिष्ठा और भी बढ़ गयी थी. यह बात सही है कि एक अभिनेता होने के नाते फिल्म में किसी भूमिका को स्वीकार करना या मना कर देना, उनका निजी हक है.

लेकिन समाज में उनकी जो इज्जत व छवि है, उसे वे नजरअंदाज कैसे कर सकते हैं? फिल्म जगत के कई निर्माताओं का मकसद केवल बहुत सारी धनराशि जमा करने के लिए ही फिल्मों का निर्माण करना है. ऐसे लोगों को समय पर ही रोकना, अब समाज का दायित्व है.

अनिल रामचंद्र तोरणो, तलेगांव, पुणो

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola