तो उठ जायेगा कानून पर से भरोसा

Published at :08 Aug 2014 5:31 AM (IST)
विज्ञापन
तो उठ जायेगा कानून पर से भरोसा

ग्वालियर की अतिरिक्त जिला एवं सेशन जज के इस्तीफे ने देश की न्यायिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है. जज ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायलय के न्यायाधीश पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया है. आरोप पर न्यायाधीश महोदय का त्वरित जवाब आया कि आरोप सही साबित हुआ तो वे मौत […]

विज्ञापन

ग्वालियर की अतिरिक्त जिला एवं सेशन जज के इस्तीफे ने देश की न्यायिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है. जज ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायलय के न्यायाधीश पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया है.

आरोप पर न्यायाधीश महोदय का त्वरित जवाब आया कि आरोप सही साबित हुआ तो वे मौत की सजा भुगतने को तैयार हैं. न्यायाधीश महोदय की बातों को व्यापक संदर्भ में देखने की आवश्यकता है. अभी हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के दो पूर्व जजों पर भी दो इंटर्न ने यौन शोषण का आरोप लगाया था.

इन आरोपों का संतोषजनक निबटारा हुआ या नहीं, इस बात की सही जानकारी आज तक सामने नहीं आ सकी है. ऐसी घटनाओं से आरोपियों का मनोबल और बढ़ता है, खास कर न्यायपालिका के रखवालों का. ऐसा होता रहा, तो लोगों का न्यायपालिका पर से विश्वास उठते देर नहीं लगेगी.

गणोश सीटू, हजारीबाग

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola