साहित्योत्सव संग पुस्तक मेला
Updated at : 12 Dec 2019 6:40 AM (IST)
विज्ञापन

पुस्तक मेले का आयोजन साहित्य के हित में होता है. इसलिए मेरा मानना है कि पुस्तक के हित के लिए भी साहित्योत्सव के साथ ही पुस्तक मेले का भी आयोजन हो. यह दोनों के हित के लिए अच्छा है. देखा जाये, तो साहित्य की कई विधाएं विलुप्ति होने की कगार पर खड़ी हैं. गजलें, कविताएं […]
विज्ञापन
पुस्तक मेले का आयोजन साहित्य के हित में होता है. इसलिए मेरा मानना है कि पुस्तक के हित के लिए भी साहित्योत्सव के साथ ही पुस्तक मेले का भी आयोजन हो. यह दोनों के हित के लिए अच्छा है. देखा जाये, तो साहित्य की कई विधाएं विलुप्ति होने की कगार पर खड़ी हैं. गजलें, कविताएं और कहानियां ही साहित्य में आजकल ज्यादा पढ़ी-सुनी जाती हैं. इसलिए इन विधाओं की ही ज्यादा पुस्तकें मिलती हैं.
लेकिन बाकी विधाओं की पुस्तकें नहीं मिलतीं हैं. इसलिए मेरा मानना है कि साहित्योत्सवों में इस बात की पड़ताल की जाये और उनके साथ ही पुस्तक मेलाें का हर गांव और शहर में आयोजन किया जाये, ताकि साहित्य-रसिकों को कहीं और न सही तो इन जगहों पर कम से कम साहित्य की सभी विधाओं की सामग्री भी मिल जाये.
संजय वर्मा, धार, मध्य प्रदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




