दूरगामी हितोंवाला बजट

Published at :15 Jul 2014 3:41 AM (IST)
विज्ञापन
दूरगामी हितोंवाला बजट

जैसी आशा थी, उसके अनुरूप यह आम बजट लोक-लुभावन से कहीं अधिक दूरगामी हितों वाला मालूम हो रहा है. इस आम बजट में पूरे देश के विकास का रोडमैप दिखायी देता है. देश के विकास के लिए स्पेशल इकोनॉमिक जोन बनाने, लघु उद्योगों को प्रोत्साहन देने, छोटे बैंकों के नियमों को सरल बनाने, बिजली-पानी की […]

विज्ञापन

जैसी आशा थी, उसके अनुरूप यह आम बजट लोक-लुभावन से कहीं अधिक दूरगामी हितों वाला मालूम हो रहा है. इस आम बजट में पूरे देश के विकास का रोडमैप दिखायी देता है. देश के विकास के लिए स्पेशल इकोनॉमिक जोन बनाने, लघु उद्योगों को प्रोत्साहन देने, छोटे बैंकों के नियमों को सरल बनाने, बिजली-पानी की भारी किल्लत से निजात दिलाने के लिए सौर ऊर्जा के उत्पादन पर जोर, जैविक कृषि को प्रोत्साहन देने, 16 नये बंदरगाहों का निर्माण और गंगा नदी की सफाई के काम जैसे उल्लेखनीय प्रावधान गिनाये गये हैं.

ये ऐसे प्रावधान हैं, जो तुरंत लाभ नहीं दिलायेंगे, परंतु इनसे देश का आर्थिक ढांचा आधार मजबूत होगा. वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा पेश आम बजट के बाद यह साफ हो गया है कि अच्छे दिन को आने से अब कोई नहीं रोक सकता है.

ललिता झा, चुटिया, रांची

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola