एसिड अटैक के आरोपितों को मिले सख्त सजा
Updated at : 15 May 2019 6:51 AM (IST)
विज्ञापन

एसिड अटैक जैसी घटना मानवता को शर्मसार करनेवाली है. इस पर रोक लगाने के लिए पुलिस को भी सजग होना होगा. साथ ही एसिड अटैक के आरोपितों को सख्त-से-सख्त सजा दिलाने के लिए पुलिस को आगे आना होगा. पुलिस महकमे को अपनी कार्यशैली की भी समीक्षा करनी चाहिए, क्योंकि सबूत के अभाव में आरोपित कोर्ट […]
विज्ञापन
एसिड अटैक जैसी घटना मानवता को शर्मसार करनेवाली है. इस पर रोक लगाने के लिए पुलिस को भी सजग होना होगा. साथ ही एसिड अटैक के आरोपितों को सख्त-से-सख्त सजा दिलाने के लिए पुलिस को आगे आना होगा. पुलिस महकमे को अपनी कार्यशैली की भी समीक्षा करनी चाहिए, क्योंकि सबूत के अभाव में आरोपित कोर्ट से छूट जाते हैं. एसिड अटैक से पीड़िता का पूरा जीवन बर्बाद हो जाता है.
इस तरह के अपराध को खत्म करने के लिए समाज में जागरूकता की जरूरत है. क्योंकि हाल के दिनों में जो भी घटनाएं हुई हैं, वह बदले की भावना से घटित हुई लगती हैं. इसलिए इनके लिए सख्त कानून के साथ आरोपितों की काउंसेलिंग की भी जरूरत है. महिलाओं को सुरक्षा व सम्मान के लिए समाज के हर तबके को आगे आना होगा, तभी इस तरह की घटनाओं पर रोक लगेगी.
अवध किशोर कुमार, कहलगांव (भागलपुर)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




