सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संसाधनों की कमी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Mar 2019 6:47 AM (IST)
विज्ञापन

एक रिपोर्ट के अनुसार, देश में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में संसाधनों की कमी है. बिहार में भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों व कर्मचारियों की कमी है. इसके कारण ग्रामीण इलाकों के लोगों को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं. आंकड़ों के अनुसार, स्वास्थ्य बीमा का भी लाभ इसके कारण आम लोगों को नहीं […]
विज्ञापन
एक रिपोर्ट के अनुसार, देश में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में संसाधनों की कमी है. बिहार में भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों व कर्मचारियों की कमी है. इसके कारण ग्रामीण इलाकों के लोगों को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं. आंकड़ों के अनुसार, स्वास्थ्य बीमा का भी लाभ इसके कारण आम लोगों को नहीं मिल रहा है. सरकार व स्वास्थ्य विभाग को इस ओर विशेष ध्यान की जरूरत है.
संसाधनों की कमी को दूर कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों समृद्ध कर इसे व्यवस्थित बनाने की जरूरत है. इससे लोगों को अधिक-से-अधिक लाभ मिल सके. इलाज के लिए निकट के स्वास्थ्य केंद्र में सभी सुविधा उपलब्ध हो और दूर नहीं जाना पड़े. इससे मरीजों को स्वास्थ्य के साथ-साथ रुपयों की भी बचत होगी.
रमेश कुमार अकेला, हाजीपुर (वैशाली )
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










