बदले मौसम से सभी लोग परेशान, किसान बेहाल

मार्च में अचानक तापमान 35 डिग्री पहुंच गया है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है. बढ़ते प्रदूषण के कारण वातावरण में जो बदलाव आया है, वह खतरनाक है. मौसम की बेरुखी के कारण किसानों की फसलों पर बुरा असर पड़ रहा है. साथ ही जल स्तर के गिरने की बात सामने आ रही […]
मार्च में अचानक तापमान 35 डिग्री पहुंच गया है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है. बढ़ते प्रदूषण के कारण वातावरण में जो बदलाव आया है, वह खतरनाक है. मौसम की बेरुखी के कारण किसानों की फसलों पर बुरा असर पड़ रहा है. साथ ही जल स्तर के गिरने की बात सामने आ रही है.
इसके लिए आम लोग भी कम दोषी नहीं हैं. तेजी से बढ़ रही गाड़ियों व एसी की संख्या से वायुमंडल में कार्बन डाय ऑक्साइड की मात्रा बढ़ती जा रही है. इससे तापमान में बढ़ोतरी हुई है. इसका असर छोटे बच्चों के साथ-साथ बड़े लोगों के स्वास्थ्य पर भी बढ़ रहा है. इनमें सांस संबंधी बीमारी हो रही है. इसलिए लोगों को सचेत होने की जरूरत है.
संतोष कुमार, नवादा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




