ऊर्जा संरक्षण बेहद जरूरी

भारत विश्व का सबसे ज्यादा बिजली पैदा करनेवाला चौथा देश है, फिर भी यहां बिजली की हाहाकार मची रहती है. माना यहां की आबादी अधिक है, फिर भी इतनी नहीं कि मांग-आपूर्ति में संतुलन स्थापित न हो सके. मेरे विचार से इसके लिए राज्य सरकारों का सक्रिय न होना, बिजली विभाग का घाटे में होना, […]
भारत विश्व का सबसे ज्यादा बिजली पैदा करनेवाला चौथा देश है, फिर भी यहां बिजली की हाहाकार मची रहती है. माना यहां की आबादी अधिक है, फिर भी इतनी नहीं कि मांग-आपूर्ति में संतुलन स्थापित न हो सके. मेरे विचार से इसके लिए राज्य सरकारों का सक्रिय न होना, बिजली विभाग का घाटे में होना, वितरण में अव्यवस्था, ईंधन की आपूर्ति का अभाव तो उत्तरदायी है ही, साथ ही हम उनसे ज्यादा दोषी हैं.
बिजली के उपकरणों का बेतहाशा प्रयोग, दिन में जलती स्ट्रीट लाइटें, बिजली की चोरी, घर-ऑफिस में खपत इसकी कटौती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इसलिए आवश्यकता है कि हम भी सुधरें और केंद्र-राज्य सरकारें आपसी समन्वय से बिजली कटौती की समस्या से उबरें. मांग-आपूर्ति में संतुलन बनाने के लिए सभी को अपना योगदान देना होगा.
रीना सिन्हा, कंचनपुर, कतरासगढ़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




