खर्चीली शादियों का प्रचलन

Updated at : 06 Dec 2018 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
खर्चीली शादियों का प्रचलन

समाज में यूं तो अनेक कुरीतियां प्रचलित हैं, पर उन सब में खर्चीली शादियों का प्रचलन अधिक भयावह है. इस महंगाई के जमाने में ईमानदारी से कमाने वाला उतना ही अर्जित कर सकता है जिस में गुजारा हो सके और किसी प्रकार बच्चों को पढ़ाया भर जा सके. बचत की कोई गुंजाइश नहीं रहती. लड़कियों […]

विज्ञापन

समाज में यूं तो अनेक कुरीतियां प्रचलित हैं, पर उन सब में खर्चीली शादियों का प्रचलन अधिक भयावह है. इस महंगाई के जमाने में ईमानदारी से कमाने वाला उतना ही अर्जित कर सकता है जिस में गुजारा हो सके और किसी प्रकार बच्चों को पढ़ाया भर जा सके.

बचत की कोई गुंजाइश नहीं रहती. लड़कियों की शादी के लिए जो अतिरिक्त पैसा चाहिए, इसका जुगाड़ बिठाने में बेईमानी, ठगी, रिश्वत जैसे तरीके ढूंढने पड़ते हैं. जिनकी आत्मा यह सब करने के लिए सहमत नहीं होती, उन्हें महंगी ब्याज पर कर्ज लेना पड़ता है जिसको चुका सकने तक की संभावना नहीं रहती. इस कुचक्र को तोड़ने के लिए समाज में व्यापक जागरूकता की जरूरत है.

अवधूत कुमार झा, मधुपुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola