भारत बंद नहीं, सोच बंद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

82 रुपये पेट्रोल, 80 रुपये डीजल और रुपये का डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले पायदान तक पहुंचना दुखदायी है. इससे सभी वर्ग प्रभावित हैं, परंतु आज प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है. लोगों की क्रय शक्ति बढ़ी है. हर घर में दोपहिया वाहन है. मध्यम वर्ग सपनों के कार को साकार कर रहा […]
विज्ञापन
82 रुपये पेट्रोल, 80 रुपये डीजल और रुपये का डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले पायदान तक पहुंचना दुखदायी है. इससे सभी वर्ग प्रभावित हैं, परंतु आज प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है.
लोगों की क्रय शक्ति बढ़ी है. हर घर में दोपहिया वाहन है. मध्यम वर्ग सपनों के कार को साकार कर रहा है. एक तरफ हम विकसित राष्ट्र की पंक्ति में अपने देश को देखना चाहते हैं, पर अर्थव्यवस्था में क्षणिक उथल-पुथल को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं.
भारत बंद के बहाने अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने वाले क्या आपके रोजी – रोटी को नहीं छीन रहे हैं. क्या इस बंद के कारण जो 485 करोड़ से कहीं अधिक का नुकसान हुआ, क्या इसकी भरपाई हमारे कथित रहनुमा कर पायेंगे? राष्ट्रीय संपत्ति का नुकसान अनुचित है.
देवेश कुमार ‘देव’, इसरी बाजार, गिरिडीह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










