कब तक चलेगी मैला ढोने की प्रथा?

जहां इस युग में इनसान चांद और मंगल घूमने का तैयार है, वहीं कोई इनसान किसी दूसरे का मैला ढो रहा है, यह कितना शर्मनाक है! यह सुनकर ही अपराधबोध होता है. देश में एक तरफ चमचमाती गगनचुंबी इमारतें तैयार हो रहीं हैं, वहीं देश की एक हकीकत यह भी है कि आजादी के छह […]
जहां इस युग में इनसान चांद और मंगल घूमने का तैयार है, वहीं कोई इनसान किसी दूसरे का मैला ढो रहा है, यह कितना शर्मनाक है! यह सुनकर ही अपराधबोध होता है. देश में एक तरफ चमचमाती गगनचुंबी इमारतें तैयार हो रहीं हैं, वहीं देश की एक हकीकत यह भी है कि आजादी के छह दशक बाद भी यहां मैला ढोने की प्रथा जारी है और सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, आज भी हजारों लोग इस तरह जीवन-यापन कर रहे हैं. उन्हें जीवन र्पयत समाज की हेय दृष्टि का सामना करना पड़ता है.
उनके सामने भी मजबूरी है कि अगर वे यह न करें, तो उनके बच्चों को खाना नसीब नहीं होगा. ऐसे लोग अपनी अगली पीढ़ी को इस जिल्लत की जिंदगी से निजात दिलाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. सरकार ने 1993 में इस प्रथा पर प्रतिबंध लगाया, लेकिन आज भी यह जारी है. यह विडंबना नहीं तो क्या है?
मो इमरान, चतरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




