सफेदे की जगह !
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लगभग चालीस वर्ष पूर्व उत्तर भारत में यूकिलिप्टस यानी सफेदे के पेड़ भारी संख्या में लगाये गये थे. तब भारी वर्षा और निरंतर भयंकर बाढ़ से जमीन दलदली हो गयी थी और सड़कें व रेल पटरियां धंसने लगी थीं. तब सफेदे के करोड़ों पौधे नदियों, नहरों, सड़को और रेल लाइनों के किनारे तथा दलदली जमीन […]
विज्ञापन
लगभग चालीस वर्ष पूर्व उत्तर भारत में यूकिलिप्टस यानी सफेदे के पेड़ भारी संख्या में लगाये गये थे. तब भारी वर्षा और निरंतर भयंकर बाढ़ से जमीन दलदली हो गयी थी और सड़कें व रेल पटरियां धंसने लगी थीं.
तब सफेदे के करोड़ों पौधे नदियों, नहरों, सड़को और रेल लाइनों के किनारे तथा दलदली जमीन पर लगाये गये थे. सफेदा की जड़ें बहुत गहरी होती हैं और वे पानी को जल्दी एवं ज्यादा मात्रा में सोखती हैं. इसका असर भी दिखा, मगर अब हालात विपरीत हैं. आज पानी का बड़ा संकट है और भूमिगत जल तेजी से घट रहा है.
नदियां भी सूख चुकी हैं और जलस्तर तेजी से नीचे चला गया है. एेसे में अब जल शत्रु सफेदे की जगह नीम, पीपल और बरगद आदि के पेड़ भारी संख्या में लगाने की सख्त जरूरत है. इससे बड़े स्तर पर रोजगार सृजन के साथ-साथ पर्यावरण में भी सुधार होगा. दुर्भाग्य से फिलहाल सरकार का इस ओर कोई विशेष ध्यान ही नहीं है.
वेद मामूरपुर ,नरेला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










