भूख और भारत
Updated at : 22 Jun 2018 5:04 AM (IST)
विज्ञापन

भूख से तड़प कर मर जाना एक शर्मनाक और दिल को दहला देने वाली घटना है. आये दिन झारखंड में गरीब आदिवासी घरों में भूख से हुई मौत की खबर आ रही है. हवा के बिना हम कुछ मिनट से ज्यादा नहीं जी सकते,पानी के बिना हम दो चार दिन तक जी सकते हैं. हवा […]
विज्ञापन
भूख से तड़प कर मर जाना एक शर्मनाक और दिल को दहला देने वाली घटना है. आये दिन झारखंड में गरीब आदिवासी घरों में भूख से हुई मौत की खबर आ रही है.
हवा के बिना हम कुछ मिनट से ज्यादा नहीं जी सकते,पानी के बिना हम दो चार दिन तक जी सकते हैं. हवा और पानी के बाद तीसरी जरूरत भोजन है.
गरीब और निर्धन के लिए सबसे सस्ता व सुलभ उपाय अनाज से पेट भरना है. भूख से मौत तभी होती है जब किसी को खाना बहुत दिनों तक नहीं मयस्सर हुआ हो. भूख से तड़पते हुए, बिलखते हुए मर जाना एक क्रूर और अमानवीय मजाक है. सरकार और समाज के लिए भूख से मौत एक गंभीर बात है.
सबसे मजेदार और शर्मनाक बात यह है कि सरकार कभी यह मानती ही नहीं कि मौत भूख से हुई है. वह सच्चाई से मुंह फेर कर किसी बीमारी से मौत की बात करती है. सभ्य और सुसंस्कृत समाज के लिए यह एक चुनौती है कि ऐसी घटनाएं भविष्य में घटित नहीं हो.
युगल किशोर, इमेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




