बस यात्रियों के जान से होता है खिलवाड़

Updated at : 22 Jun 2018 5:03 AM (IST)
विज्ञापन
बस यात्रियों के जान से होता है खिलवाड़

ग्रामीण क्षेत्रों में यात्रा का एकमात्र विकल्प सड़क मार्ग ही होता है. गांव के लोगों को इलाज करवाने, महंगे समान खरीदने, खास अवसरों के लिए खरीदारी करने तथा विभिन्न जरूरतों को पूरा करने के लिए बस, टेंपो या अन्य छोटी गाड़ियों का उपयोग करना ही पड़ता है. लेकिन ज्यादातर ग्रामीण इलाकों में गाडियों में मौजूद […]

विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में यात्रा का एकमात्र विकल्प सड़क मार्ग ही होता है. गांव के लोगों को इलाज करवाने, महंगे समान खरीदने, खास अवसरों के लिए खरीदारी करने तथा विभिन्न जरूरतों को पूरा करने के लिए बस, टेंपो या अन्य छोटी गाड़ियों का उपयोग करना ही पड़ता है. लेकिन ज्यादातर ग्रामीण इलाकों में गाडियों में मौजूद सीट से जायद लोग उस पर सवार होते हैं. ये लोग अंदर खड़े होकर यात्रा करते हैं.
कभी-कभी तो अत्यधिक भीड़ के कारण लोग गाड़ी के छतों पर बैठ कर यात्रा करते हैं. प्रतिदिन सैकड़ों लोग अपने जान को खतरे में डालकर यूं ही सफर करते हैं. सफर करना उनकी मजबूरी है. सड़क हादसों की खबरें आम है. ऐसे में उनके लिए ग्रामीण क्षेत्राें को जोड़ने के लिए समुचित परिवहन की व्यवस्था सरकार का दायित्व है.
उत्सव रंजन, नीमा, हजारीबाग
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola