भुखमरी से निपटना होगा

Updated at : 21 Jun 2018 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
भुखमरी से निपटना होगा

गरीबी और भुखमरी की समस्या देश के विकास में बाधक हैं. विडंबना यह है कि आजादी के सात दशक बाद भी कई लोगों को आज भी दो वक्त की रोटी नसीब नहीं हो पाती है. झारखंड में भुखमरी की घटनाओं ने फिर सरकार की पोल खोल कर रख दी है. मृत व्यक्ति के पास न […]

विज्ञापन
गरीबी और भुखमरी की समस्या देश के विकास में बाधक हैं. विडंबना यह है कि आजादी के सात दशक बाद भी कई लोगों को आज भी दो वक्त की रोटी नसीब नहीं हो पाती है.
झारखंड में भुखमरी की घटनाओं ने फिर सरकार की पोल खोल कर रख दी है. मृत व्यक्ति के पास न तो राशन कार्ड था न ही खाने का कोई सामान, जिसके कारण उसकी मौत हो गयी. हालांकि गरीबी हटाओ से जुड़ी कई योजनाएं सरकार द्वारा चलायी जाती है.
निश्चय ही कुछ गरीबी कम हुई है, लेकिन पूरी गरीबी हट गयी, यह कहना नाइंसाफी होगी. देश एक ओर जहां मेट्रो ट्रेन और स्मार्ट बनने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर ऐसी घटनाएं विकास की सारी बातें बकवास ही लगती हैं.
किसी भी देश में सरकार की पहली नीति गरीबी को मिटाना होता है, फिर भी सरकार की विफलता को यहां साफ तौर पर देखा जा सकता है. सरकार को भुखमरी जैसी घटनाओं से निपटना ही होगा ताकि देश विकास की मार्ग पर बिना किसी व्यवधान के बढ़ता रहे.
निलेश मेहरा, मधुपर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola