स्वच्छता की आदत घर से

Updated at : 15 Jun 2018 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छता की आदत घर से

कोई भी जब कहीं जाता है, तो उसे आस-पास की गंदगी अनिवार्य रूप से दिखती है. हर जगह हम कूड़े का ढेर पाते हैं. कितना भी स्वच्छता अभियान चला लें, जब तक हम अपनी आदतें नहीं बदलेंगे और छोटी-छोटी बातों का ध्यान नहीं रखेंगे, पूर्ण स्वच्छता की बात बिलकुल बेमानी है. हम यह भूल जाते […]

विज्ञापन

कोई भी जब कहीं जाता है, तो उसे आस-पास की गंदगी अनिवार्य रूप से दिखती है. हर जगह हम कूड़े का ढेर पाते हैं. कितना भी स्वच्छता अभियान चला लें, जब तक हम अपनी आदतें नहीं बदलेंगे और छोटी-छोटी बातों का ध्यान नहीं रखेंगे, पूर्ण स्वच्छता की बात बिलकुल बेमानी है. हम यह भूल जाते हैं कि बच्चों को कुछ सिखाने के लिए उन्हें खुद से वही करके दिखाना होगा क्योंकि बच्चे देखकर जल्दी सीखते है.

अगर बच्चे रास्ते या बाजार में कुछ भी खाकर जहां हैं वही फेंकते हैं, तो उन्हें रोकने या बताने की पहली जिम्मेदारी अपनी ही होती है. बच्चे अचेतन में कई गलतियां कर देते हैं और अभिभावक यह कह कर कि बच्चा है, छोड़ देते है. इसे बदलने की जरूरत हैं. अगर सरकार गंदा करने नहीं आती है, तो सफाई के लिए क्यों हम उसका मुंह ताके.

सीमा साही, बोकारो

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola