केजरीवाल का धरना

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उपराज्यपाल के वेटिंग रूम में धरना दिये हुए हैं. अब केजरीवाल का धरना आम बात हो चुकी है. चुनावी साल होने से वे बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे वादे पूरे नहीं कर पाने का कारण उपराज्यपाल को ठहराकर पल्ला झाड़ लेना चाहते हैं. दिल्ली में चार पूर्व मुख्यमंत्रियों ने इसी […]
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उपराज्यपाल के वेटिंग रूम में धरना दिये हुए हैं. अब केजरीवाल का धरना आम बात हो चुकी है. चुनावी साल होने से वे बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे वादे पूरे नहीं कर पाने का कारण उपराज्यपाल को ठहराकर पल्ला झाड़ लेना चाहते हैं. दिल्ली में चार पूर्व मुख्यमंत्रियों ने इसी सिस्टम में रहकर कार्य किया है, लेकिन बीते चार साल में तो विवादों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया क्योंकि मुख्यमंत्री हर राजकार्य को केवल अपने हिसाब से करना चाहते हैं.
मुख्यमंत्री केजरीवाल पर जनता ने सिस्टम बदलने के नाम पर भरोसा किया था, लेकिन अब सिस्टम को दोष देकर जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते. उन्हें कैसे समझाया जाये कि सिस्टम की कमियां ‘धरने’ से नहीं बल्कि ‘नीतियों’ से ठीक होगी.
महेश कुमार, इमेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




