घटता जल स्तर चिंता का विषय

Updated at : 12 Jun 2018 7:03 AM (IST)
विज्ञापन
घटता जल स्तर चिंता का विषय

बढ़ती जनसंख्या और औद्योगिकीकरण के कारण आज ऐसी स्थिति बन चुकी है कि 2040 तक जल के खत्म होने की संभावनाएं जतायी जा रही है. जल के स्रोत भी घटते जा रहे हैं. पेयजल शुद्ध न रहने से जानलेवा बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं. पृथ्वी पर जल असीमित जरूर है, लेकिन कुल जल का मात्र […]

विज्ञापन

बढ़ती जनसंख्या और औद्योगिकीकरण के कारण आज ऐसी स्थिति बन चुकी है कि 2040 तक जल के खत्म होने की संभावनाएं जतायी जा रही है. जल के स्रोत भी घटते जा रहे हैं. पेयजल शुद्ध न रहने से जानलेवा बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं.

पृथ्वी पर जल असीमित जरूर है, लेकिन कुल जल का मात्र 2.4 % हिस्सा ही स्वच्छ है. इस कारण जल का महत्व और संरक्षण बहुत अधिक बढ़ जाता है. कुंओं और तालाबों का सूखना और गाद जमा होने जैसी समस्या से खासकर गांव बहुत प्रभावित हो रहे हैं.

वनों की अंधाधुंध कटाई के कारण पर्यावरण गड़बड़ा चुका है. वर्षा अनियमित हो गयी है. ऐसे में यह जरूरी हो गया है कि वर्षा के जल के संचय किया जाये. सरकार को इसके लिए एक अभियान के तहत कार्य करना चाहिए और लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जल संचय के लिए आम जनता को बढ़ावा देना चाहिए.

अखिल सिंघल, इमेल से

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola