राज्य सरकार की अलोकप्रियता
Updated at : 08 Jun 2018 1:13 AM (IST)
विज्ञापन

पिछले दोनों विधानसभा उपचुनावों में झामुमो की जीत झारखंड सरकार के प्रति जनता के बढ़ते असंतोष तथा आक्रोश का स्पष्ट संकेत है. इसके लिए यहां की नौकरशाही सबसे ज्यादा जिम्मेवार है. पता नहीं रघुवर सरकार इस तथ्य को क्यों नहीं समझ पा रही है? सरकार चाहे किसी की भी हो, नौकरशाहों का कुछ नहीं बिगड़ेगा, […]
विज्ञापन
पिछले दोनों विधानसभा उपचुनावों में झामुमो की जीत झारखंड सरकार के प्रति जनता के बढ़ते असंतोष तथा आक्रोश का स्पष्ट संकेत है. इसके लिए यहां की नौकरशाही सबसे ज्यादा जिम्मेवार है. पता नहीं रघुवर सरकार इस तथ्य को क्यों नहीं समझ पा रही है? सरकार चाहे किसी की भी हो, नौकरशाहों का कुछ नहीं बिगड़ेगा, क्योंकि वे उसमें अपनी जुगत भिड़ा ही लेंगे, किंतु अच्छा काम करने के बावजूद सरकार को उसका लाभ नहीं मिल पायेगा. आज झारखंड में चारों तरफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, चाहे वह पारा शिक्षक हों, आंगनबाड़ी सेविकाएं हों या विश्वविद्यालय के शिक्षक हों. सभी आक्रोशित हैं. इनके यथोचित मांगों पर या तो विचार नहीं हो रहा है. सरकार को चाहिए कि आम लोगों के बारे में जो भी निर्णय लेना है, उसे अविलंब लें तथा उसका अनुपालन सुनिश्चित कराएं.
विजय, दुमका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




