ऐतिहासिक टेस्ट
Updated at : 06 Jun 2018 7:38 AM (IST)
विज्ञापन

14 जून से अफगानिस्तान भारत के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच बेंगलुरु में खेलेगा. यह एक ऐतिहासिक टेस्ट मैच होगा. अफगानिस्तान को 2017 में ही टेस्ट का दर्जा मिल गया था, लेकिन उसके साथ टेस्ट खेलने को कोई देश तैयार नहीं था. अंत में भारत ही अफगानिस्तान के साथ टेस्ट खेलने के लिए राजी हुआ. […]
विज्ञापन
14 जून से अफगानिस्तान भारत के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच बेंगलुरु में खेलेगा. यह एक ऐतिहासिक टेस्ट मैच होगा. अफगानिस्तान को 2017 में ही टेस्ट का दर्जा मिल गया था, लेकिन उसके साथ टेस्ट खेलने को कोई देश तैयार नहीं था.
अंत में भारत ही अफगानिस्तान के साथ टेस्ट खेलने के लिए राजी हुआ. इसके लिए अफगानिस्तान को भारत के प्रति आभार व्यक्त करना चाहिए. वहीं, भारत को इस टेस्ट में विपक्ष को हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि अफगानियों के पास रशीद खान के रूप में एक खतरनाक स्पिनर है.
आइपीएल के जरिये रशीद की प्रतिभा से हम अवगत हो चुके हैं. एक और प्रतिभावान खिलाड़ी मोहम्मद नबी से भी हम परिचित हैं. नबी को भी हम कम नहीं आंक सकते है. कुल मिलाकर दिग्गज भारत के खिलाफ अफगानिस्तान यदि कांटे की टक्कर दे दे, तो यह मैच अविस्मरणीय हो जायेगा.
अनित कुमार राय टिंकू,धनबाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




