चुनौतीपूर्ण है पांचवां साल
Updated at : 30 May 2018 5:50 AM (IST)
विज्ञापन

तीन दशक से आ रहे खंडित जनादेश के बाद मई 2014 में किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला था.जनता के इस समर्थन और विश्वास को सलाम करते हुए जब नरेंद्र मोदी ने संसद की चौखट पर अपना माथा रखा था, तभी एक नये युग की शुरुआत का एहसास हुआ था. पिछले चार साल में उन्होंने […]
विज्ञापन
तीन दशक से आ रहे खंडित जनादेश के बाद मई 2014 में किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला था.जनता के इस समर्थन और विश्वास को सलाम करते हुए जब नरेंद्र मोदी ने संसद की चौखट पर अपना माथा रखा था, तभी एक नये युग की शुरुआत का एहसास हुआ था. पिछले चार साल में उन्होंने योजनाओं के जरिये इस विश्वास को और मजबूत कर दिया. मोदी पर यह भरोसा बढ़ता गया और भाजपा की झोली भरती गयी.
हां, इस बीच बिहार व दिल्ली जैसे चुनावों में झटका भी लगा और उसके साथ ही यह एहसास भी कराया गया कि विकास की लहर के बावजूद जातिगत राजनीति का अंत अभी नहीं हुआ है और न ही गठबंधन का. ऐसे में जब मोदी सरकार पांचवें साल में प्रवेश कर चुकी है, तो उसे कदम बहुत संभल कर रखने होंगे.
डाॅ हेमंत कुमार, गोराडीह, भागलपुर.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




