दुखद है विभाग की सुस्ती

यह दुखद है कि स्टूडेंट्स के टेट पास करने के प्रमाण-पत्र की मान्यता खत्म हो गयी. उन्हें पांच साल हो गये इंतजार करते हुए, पर शिक्षा विभाग को फुर्सत ही नहीं मिली उन्हें नियुक्त करे. टेट पास स्टूडेंट्स आस लगाये बैठे रहे कि आज नहीं तो कल उनकी नौकरी पक्की है, पर शिक्षा विभाग ने […]
यह दुखद है कि स्टूडेंट्स के टेट पास करने के प्रमाण-पत्र की मान्यता खत्म हो गयी. उन्हें पांच साल हो गये इंतजार करते हुए, पर शिक्षा विभाग को फुर्सत ही नहीं मिली उन्हें नियुक्त करे. टेट पास स्टूडेंट्स आस लगाये बैठे रहे कि आज नहीं तो कल उनकी नौकरी पक्की है, पर शिक्षा विभाग ने सबकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. दूसरी ओर स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी हैं.
यही कारण है कि बच्चे स्कूलों में कम, कोचिंग सेंटरों में ज्यादा दिखते हैं. ऐसे में सरकार को बड़ा कदम उठाना होगा और नेट की तर्ज पर टेट के प्रमाण-पत्रों की मान्यता को स्थायी बनाना होगा. शिक्षकों की नियुक्ति में विभाग के सुस्त और लापरवाह रवैये पर अंकुश लगाना होगा, ताकि ऐसी दुखद परिस्थिति से बचा जा सके.
सुहाना किस्कू, इ-मेल से.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




