पाकिस्तान पर भरोसा क्यों करें

Updated at : 22 May 2018 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान पर भरोसा क्यों करें

पाकिस्तान कहीं से भरोसे के लायक नहीं है. अव्वल तो भारत ने जब 16 अप्रैल को रमजान के अवसर पर एकतरफा संघर्ष विराम का एलान किया, तो पाक ने उसकी कद्र करने की बजाय उसे हमारी कमजोरी समझ कर नापाक हरकतें शुरू कीं. सीजफायर का उल्लंघन किया और अंधाधुंध गोलाबारी-गोलीबारी की. इसमें हमारे दो जवान […]

विज्ञापन
पाकिस्तान कहीं से भरोसे के लायक नहीं है. अव्वल तो भारत ने जब 16 अप्रैल को रमजान के अवसर पर एकतरफा संघर्ष विराम का एलान किया, तो पाक ने उसकी कद्र करने की बजाय उसे हमारी कमजोरी समझ कर नापाक हरकतें शुरू कीं.
सीजफायर का उल्लंघन किया और अंधाधुंध गोलाबारी-गोलीबारी की. इसमें हमारे दो जवान समेत पांच नागरिकों की मौत हो गयी. पाकिस्तान ने इसे अपनी बहादुरी समझी और जब भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए तीन आतंकियों और कई पाक रेंजरों को ढेर कर दिया, तब पाक सेना ने भारत से रहम की भीख मांगनी शुरू की. संदेश भेजा की अब बस करो, मगर दूसरी ओर फिर से गोलीबारी की.
यानी पाकिस्तान केवल विश्वासघात करना जानता है और मुंहतोड़ जवाब की भाषा समझता है. उसके साथ किसी भी तरह की नर्मी बरतने का मतलब है धोखा खाना. अटल जी के प्रधानमंत्रित्व काल में भी यही हुआ था.
निलेश मेहरा, लेरवा स्कूल, मधुपुर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola