नैतिक ज्ञान की आवश्यकता

Updated at : 17 May 2018 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
नैतिक ज्ञान की आवश्यकता

देश में दुष्कर्म और हत्या जैसी हो रही घटनाओं के मद्देनजर यह जरूरी है कि समाज अपने विचार-विमर्श में यौन शिक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाये. दुष्कर्म जैसे कुकृत्य को सिर्फ कानून द्वारा नहीं रोका जा सकता. इसके लिए समाज एवं परिवार को भी अपने दायित्व को समझना होगा. बच्चों में नैतिक मूल्यों के […]

विज्ञापन

देश में दुष्कर्म और हत्या जैसी हो रही घटनाओं के मद्देनजर यह जरूरी है कि समाज अपने विचार-विमर्श में यौन शिक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाये. दुष्कर्म जैसे कुकृत्य को सिर्फ कानून द्वारा नहीं रोका जा सकता.

इसके लिए समाज एवं परिवार को भी अपने दायित्व को समझना होगा. बच्चों में नैतिक मूल्यों के विकास पर जोर देने और महिलाओं के प्रति सम्मानजनक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ ही स्कूली शिक्षा में ऐसे पाठ्यक्रमों की आवश्यकता है, जो समाज की समरसता को बनाये रखने में मदद करे.

पूंजीवादी मूल्यों के बढ़ने से पारिवारिक दूरियां बढ़ी है. इसलिए संस्कार आधारित व्यावहारिक ज्ञान गौण हो रहा है. इसका खामियाजा देश को भुगतना पड़ रहा है. अतः सुधारों के प्रत्येक मोर्चे पर तत्परता दिखाने की आवश्यकता है. इन सुधारवादी कदमों से ही समतामूलक, न्यायपूर्ण और समरस समाज की स्थापना होगी.

रवि राज, इमेल से

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola