दरिंदगी की पराकाष्ठा

Updated at : 08 May 2018 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
दरिंदगी की पराकाष्ठा

झारखंड के चतरा जिले के इटखोरी ​थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सोलह वर्षीय युवती के साथ हुए गैंगरेप और इसकी ग्राम पंचायत में शिकायत करने पर उसके घर में ​घुसकर उसे जलाकर मार देने की घटना मानवता को कलंकित करने वाली तो है ही, समाज और कानून के धैर्य की परीक्षा भी है. यह दरिंदगी की […]

विज्ञापन
झारखंड के चतरा जिले के इटखोरी ​थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सोलह वर्षीय युवती के साथ हुए गैंगरेप और इसकी ग्राम पंचायत में शिकायत करने पर उसके घर में ​घुसकर उसे जलाकर मार देने की घटना मानवता को कलंकित करने वाली तो है ही, समाज और कानून के धैर्य की परीक्षा भी है.
यह दरिंदगी की पराकाष्ठा है. इस घटना में बीस युवक शामिल थे, जिनमें से अब तक 17 ही पकड़े गये हैं. तीन अब भी फरार हैं. बड़े ताज्जुब की बात तो यह है कि ऐसे सामूहिक बलात्कारियों को तुरंत जमानत ​पर ​छोड़ दिया जाता है, जिससे ऐसे जालिमों के हौसले और ​भी बुलंद होते हैं.
इसलिए सरकार और अदालत को ऐसे मामलों में पूरी सख्ती से पेश आना होगा. मेरी मांग है कि इटखोरी घटना में शामिल सभी दोषियों को सरकार त्वरित कानूनी प्रक्रिया पूरी कर फांसी की सजा दिलाए.
वेद मामूरपुर, इ-मेल से.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola