कैसे दूर हो प्रदूषण संकट

Updated at : 08 May 2018 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
कैसे दूर हो प्रदूषण संकट

हम लाख स्वच्छ भारत अभियान चला लें या केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बना लें, मगर तब सब ढाक के तीन पात साबित हुए, जब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस पर अपनी रिपोर्ट जारी की. 20 सबसे प्रदूषित शहरों में भारत का एक नहीं, दो नहीं, बल्कि कुल 14 शहर आते हैं. बाकी छह में से […]

विज्ञापन

हम लाख स्वच्छ भारत अभियान चला लें या केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बना लें, मगर तब सब ढाक के तीन पात साबित हुए, जब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस पर अपनी रिपोर्ट जारी की. 20 सबसे प्रदूषित शहरों में भारत का एक नहीं, दो नहीं, बल्कि कुल 14 शहर आते हैं.

बाकी छह में से केवल एक शहर चीन का, दो अफ्रीका के, दो पाकिस्तान के और एक बांग्लादेश का. सबसे चिंता करने की बात यह है कि केवल एशिया और अफ्रीका में प्रदूषण बढ़ रहा है. इसका सीधा कारण है यहां की बढ़ती आबादी. सरकारें कुछ विशेष करने में असफल हैं, क्योंकि पैसों की कमी है.

साथ ही भ्रष्टाचार है. इसलिए स्वच्छ भारत अभियान केवल नारों, सेमिनारों तक सीमित रह गया है. कहा जा रहा है कि इसी बढ़ते प्रदूषण के कारण हर साल 70 लाख लोग मर रहे हैं. इनमें से ज्यादा मौतें भारत में ही हो रही होंगी. सरकार से कुछ कहना बेकार है, क्योंकि उसके पास बजट नहीं है. सबसे बड़ी बात यह कि इच्छाशक्ति नहीं है.

जंग बहादुर सिंह, इ-मेल से.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola