अफगानिस्तान में पत्रकार

Updated at : 07 May 2018 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
अफगानिस्तान में पत्रकार

अफगानिस्तान में पत्रकारों को खतरा आतंकी संगठनों के अलावा सरकार, राजनीतिज्ञों और फौजियों से भी है. पत्रकार हमले के डर से भ्रष्टाचार और जमीनों पर कब्जे से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग से बचने लगे हैं. तालिबान से उन पत्रकारों को खतरा है, जो उनका गुणगान नहीं करते. पूरा मुल्क नाटो और अमेरिकी फौज के चंगुल […]

विज्ञापन

अफगानिस्तान में पत्रकारों को खतरा आतंकी संगठनों के अलावा सरकार, राजनीतिज्ञों और फौजियों से भी है. पत्रकार हमले के डर से भ्रष्टाचार और जमीनों पर कब्जे से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग से बचने लगे हैं. तालिबान से उन पत्रकारों को खतरा है, जो उनका गुणगान नहीं करते. पूरा मुल्क नाटो और अमेरिकी फौज के चंगुल में है.

पिछले एक साल में अफगान सुरक्षा बलों की संख्या में भी कमी आयी है. दूसरी ओर तालिबान और आइएस के आतंकियों ने अफगान सुरक्षा बलों के खिलाफ लड़ाई तेज कर दी है.

हालत यह है कि पिछले तीन साल में तालिबान और अन्य आतंकी संगठनों ने कई इलाकों पर कब्जा कर लिया है और अफगान सरकार का नियंत्रण कमजोर पड़ा है. ऐसे में वहां मीडियाकर्मी कैसे निडरता और निष्पक्षता के साथ अपना काम कर पाएंगे!

डाॅ हेमंत कुमार, इमेल से

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola