नजीर बने सभापति का फैसला

Updated at : 04 May 2018 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
नजीर बने सभापति का फैसला

महाभियोग प्रस्ताव खारिज करने के राज्यसभा सभापति के फैसले पर कांग्रेसी नेताओं ने यह कहने में देर नहीं लगायी कि यह हड़बड़ी में लिया गया फैसला है. प्रस्ताव को खारिज करने के साथ ही सभापति ने विपक्षी दलों को नसीहत भी दी है. इस फैसले के बाद उम्मीद है कि भविष्य में कांग्रेस सरीखे दल […]

विज्ञापन

महाभियोग प्रस्ताव खारिज करने के राज्यसभा सभापति के फैसले पर कांग्रेसी नेताओं ने यह कहने में देर नहीं लगायी कि यह हड़बड़ी में लिया गया फैसला है.

प्रस्ताव को खारिज करने के साथ ही सभापति ने विपक्षी दलों को नसीहत भी दी है. इस फैसले के बाद उम्मीद है कि भविष्य में कांग्रेस सरीखे दल अपुष्ट व आधे-अधूरे आरोपों के आधार पर उच्चतम न्यायालय के किसी न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने से पहले दस बार सोचेंगे. नि:संदेह सियासी दलों को इसकी अनुमति नहीं दी जानी चाहिए कि वे क्षुद्र राजनीतिक स्वार्थों को पूरा करने के इरादे से महाभियोग प्रस्ताव ले आएं.

राज्यसभा सभापति का फैसला एक नजीर बने तो बेहतर. जो भी हो, इसकी संभावना नहीं दिखती कि चौतरफा आलोचना के बाद कांग्रेस को अपनी भूल का एहसास होगा. वह सभापति के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी कर रही है, लेकिन उसके दुर्भाग्य से वहां उसका सामना प्रधान न्यायाधीश से ही होगा.

डॉ हेमंत कुमार, इमेल से

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola