सीबीएसइ पर्चा लीक
Updated at : 30 Mar 2018 6:28 AM (IST)
विज्ञापन

यह हमारे शिक्षा संस्थानों के लिए काफी दुर्भाग्य की बात है कि देश के इतने बड़े शिक्षा काउंसिल के एक्जाम के पर्चे लीक हो गये. सीबीएसइ, आइसीएसइ या फिर राज्य बोर्ड की मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं अपने आप में काफी महत्व रखती हैं. इनका पर्चा लीक होना शिक्षा प्रणाली की ओर सवाल खड़े करता […]
विज्ञापन
यह हमारे शिक्षा संस्थानों के लिए काफी दुर्भाग्य की बात है कि देश के इतने बड़े शिक्षा काउंसिल के एक्जाम के पर्चे लीक हो गये. सीबीएसइ, आइसीएसइ या फिर राज्य बोर्ड की मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं अपने आप में काफी महत्व रखती हैं. इनका पर्चा लीक होना शिक्षा प्रणाली की ओर सवाल खड़े करता है. सिर्फ चंद रुपयों के कारण लाखों बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ हो रहा है.
अभी कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा के भी प्रश्न लीक हाेने का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि सीबीएसइ का पर्चा लीक का मामला आ गया. आखिर कब तक यह खेल चलता रहेगा? आखिर कब सरकार युवाओं के भविष्य से जुड़ी इन हेरा-फेरियों पर लगाम लगायेगी? सरकार को चाहिए इस पर जल्द-से-जल्द कार्रवाई करे और दोषियों को सामने लाकर उन्हें दंडित करे.
मो नौशाद आलम, इमेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




