जुलूस संस्कृति

Updated at : 26 Mar 2018 4:57 AM (IST)
विज्ञापन
जुलूस संस्कृति

बुद्ध, महावीर और गांधीजी सहनशील बनने के प्रवचन देते थे. उनकी बातों से जमशेदपुर वासी थोड़े ज्यादा ही प्रभावित नजर आते हैं. कितनी भी तकलीफ हो, चुपचाप बर्दाश्त कर लेते हैं. कोई विरोध नहीं, कोई आवाज नहीं. आजकल पूजा हो या कोई अन्य आयोजन, सारा कुछ अब सड़कों पर होने लगा है. जुलूसों की संख्या […]

विज्ञापन

बुद्ध, महावीर और गांधीजी सहनशील बनने के प्रवचन देते थे. उनकी बातों से जमशेदपुर वासी थोड़े ज्यादा ही प्रभावित नजर आते हैं. कितनी भी तकलीफ हो, चुपचाप बर्दाश्त कर लेते हैं. कोई विरोध नहीं, कोई आवाज नहीं. आजकल पूजा हो या कोई अन्य आयोजन, सारा कुछ अब सड़कों पर होने लगा है.

जुलूसों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. इसी महीने 10 दिनों में चार जुलूस आयोजित हुए हैं, जो शहर के मुख्य मार्ग में आवागमन लगभग रोक देते हैं. कोई भी पर्व-त्योहार की खुशी हो या क्रांतिकारियों को नमन करना हो, तो सड़क पर जुलूस निकलना ही सबसे उचित तरीका मिल गया है. कुछ मांगें मनवाना हो तो भी जुलूस निकलता है.

सबसे बड़े आश्चर्य और दुख का विषय है कि इससे होने वाली परेशानियों की चर्चा सब करते हैं लेकिन कोई भी आवाज नहीं उठाता? गूंगे लोगों के लिए लोकतंत्र नहीं होता.

राजन सिंह, इमेल से

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola