संविधान से छेड़छाड़ कबूल नहीं

Updated at : 23 Mar 2018 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
संविधान से छेड़छाड़ कबूल नहीं

मध्यप्रदेश विधानसभा में प्रक्रिया व कार्य संचालन के नियमों में किया गया संशोधन संविधान की मूल भावना के विरुद्ध व लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने वाला है. इसके तहत विचाराधीन मुद्दों पर कोई भी विधायक जन समस्याओं से जुड़े प्रश्न नहीं उठा सकता तथा सांप्रदायिक व संवेदन घटनाओं पर भी कोई सवाल-जवाब नहीं कर सकता. इस […]

विज्ञापन
मध्यप्रदेश विधानसभा में प्रक्रिया व कार्य संचालन के नियमों में किया गया संशोधन संविधान की मूल भावना के विरुद्ध व लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने वाला है.
इसके तहत विचाराधीन मुद्दों पर कोई भी विधायक जन समस्याओं से जुड़े प्रश्न नहीं उठा सकता तथा सांप्रदायिक व संवेदन घटनाओं पर भी कोई सवाल-जवाब नहीं कर सकता.
इस तरह के काले कानून बनाकर सरकार जनता की जवाबदेही से बच नहीं सकती है. ऐसे कानून पहले भी महाराष्ट्र व राजस्थान में बनाये जा चुके हैं, जिन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास रखने वाले मीडिया, विधायक व जनता के विरोध के चलते वापस ले लिया गया. सरकारों को ऐसे कानूनों का परिणाम भी उपचुनावो में भुगतना पड़ा है.
बहुमत की सरकार बनने का मतलब यह तो नहीं कि लोकतंत्र का गला घोंटते हुए जनता के मौलिक अधिकारों पर हमले किये जाएं? ऐसी सरकारें सत्ता के घमंड में अधिनायकवादी व्यवस्था की ओर बढ़ रही है. सरकार यदि संविधान व लोकतांत्रिक व्यवस्था में थोड़ा बहुत ही विश्वास करती है, तो इस जनविरोधी काले कानून को खत्म करे.
हरेंद्र सिंह कीलका, इमेल से.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola