लड़कियों का सौदा
Updated at : 25 Dec 2017 5:33 AM (IST)
विज्ञापन

पैदा होने से पहले ही हैदराबाद में लड़कियों का सौदा और उनकी तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हो चुका है. लड़कियों की तस्करी का मुद्दा पिछले कुछ महीनों से चर्चा में है. अकेले महाराष्ट्र में ही जनवरी 17 से जून 17 तक 2900 लड़कियों के गायब होने की चौकाने वाली बात महाराष्ट्र सरकार ने […]
विज्ञापन
पैदा होने से पहले ही हैदराबाद में लड़कियों का सौदा और उनकी तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हो चुका है. लड़कियों की तस्करी का मुद्दा पिछले कुछ महीनों से चर्चा में है.
अकेले महाराष्ट्र में ही जनवरी 17 से जून 17 तक 2900 लड़कियों के गायब होने की चौकाने वाली बात महाराष्ट्र सरकार ने ही बतायी है. छह महीने में करीबन तीन हजार लड़कियां गायब हो जाती हैं, तो पूरे साल का आंकड़ा कितना बड़ा हो सकता है? अबतक कितने हजार लड़कियों की तस्करी हो चुकी होगी, इसका सिर्फ अंदाजा लगाया जा सकता है.
लड़कियों की तस्करी करने वाले अपनी चाल में सफल होते नजर आ रहे हैं, लेकिन इसमें जुटे बुरे तत्वों तक पुलिस क्यों नहीं पहुंच पा रही है, यह सवाल जनता कर रही है. तस्कर अपने काम को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस सिर्फ तस्करी हुई लड़कियों के आंकड़े ही गिन रही है. इससे साफ होता है कि कानून-व्यवस्था का कोई डर इन्हें नहीं है.
मानसी जोशी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




