और कब तक ठगे जायेंगे

Updated at : 25 Dec 2017 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
और कब तक ठगे जायेंगे

यह आस्था एवं विश्वास का नतीजा है कि इस देश में बाबाओं एवं स्वामियों की दुकानदारी फल-फूल रही है. इतना पर्दाफाश होने के बावजूद लोग बाबाओं के बहकावे में आकर अपना सबकुछ लुटा रहे हैं. निर्मल बाबा, आशाराम बापू, संत रामपाल और गुरमीत राम रहीम के काले चिट्ठे खुलने के बाद भी भारतीय लोग आस्था […]

विज्ञापन

यह आस्था एवं विश्वास का नतीजा है कि इस देश में बाबाओं एवं स्वामियों की दुकानदारी फल-फूल रही है. इतना पर्दाफाश होने के बावजूद लोग बाबाओं के बहकावे में आकर अपना सबकुछ लुटा रहे हैं. निर्मल बाबा, आशाराम बापू, संत रामपाल और गुरमीत राम रहीम के काले चिट्ठे खुलने के बाद भी भारतीय लोग आस्था के आगे मजबूर बने बैठे हैं.

अगर ऐसा नहीं होता, तो दिल्ली के रोहिणी इलाके में आध्यात्मिक विश्वविद्यालय चलाने वाले वीरेंद्र देव दीक्षित के फेरे में लोग न फंसते. हजारों बाबा एवं स्वामी देशभर में लोगों की परेशानियों का नाजायज फायदा उठा रहे है. लोगों को एक बात की गांठ बांध लेनी चाहिए कि जन्म, विवाह एवं मृत्यु का निर्धारण हो चुका है. कोई संत महात्मा इसमें कोई बदलाव नहीं कर सकता है.

जंग बहादुर सिंह, गोलपहाड़ी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola