हर घर में रोजगार उपलब्ध हो

Updated at : 20 Nov 2017 7:24 AM (IST)
विज्ञापन
हर घर में रोजगार उपलब्ध हो

आज देश डिजिटल बनने के कगार पर बढ़ रहा है. ऐसे में एक ओर जहां आज के नौजवानों से यह उम्मीद की जाती है कि वे देश को डिजिटल बनाने में अपना योगदान प्रदान करें. वहीं दूसरी ओर नौजवानों की जरूरतों को महत्व ही नहीं दिया जा रहा है. आज उनकी गंभीर समस्या बन गयी […]

विज्ञापन
आज देश डिजिटल बनने के कगार पर बढ़ रहा है. ऐसे में एक ओर जहां आज के नौजवानों से यह उम्मीद की जाती है कि वे देश को डिजिटल बनाने में अपना योगदान प्रदान करें. वहीं दूसरी ओर नौजवानों की जरूरतों को महत्व ही नहीं दिया जा रहा है. आज उनकी गंभीर समस्या बन गयी है बेरोजगारी.
एक ओर सरकार हर घर में गैस ईंधन उपलब्ध करा रही है, वहीं उन घरों में पकाने के लिए रोटी मुश्किल से उपलब्ध हो रहा है. ऐसी परिस्थिति में सरकार को चाहिए कि वह हर घर में रोजगार उपलब्ध कराए, जिससे हर घर में रोटी उपलब्ध हो सके. सरकार के इस कदम से देश में बेरोजगारी के साथ गरीबी हटाने में भी मदद हो जायेगी. सरकार से उम्मीद है कि वह इस ओर जरूर ध्यान दें ताकि घर में ईंधन के साथ रोटी भी उपलब्ध हो सके.
पूजा शर्मा, इमेल से
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola