ऑनलाइन काम ठीक से नहीं हो रहा

Updated at : 09 Nov 2017 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
ऑनलाइन काम ठीक से नहीं हो रहा

मुख्यमंत्री रघुवर साहब ने तो कह दिया है कि जहां ऑनलाइन काम हो रहे हैं वहां ऑफलाइन काम न हो. पता नहीं कहां पर ऑनलाइन काम सही से हो रहा है. हम काम करवाने को व्याकुल है. पहला, भूमि व राजस्व विभाग में अब तक कितना ऑनलाइन काम हो सका है, यही किसी से छुपा […]

विज्ञापन
मुख्यमंत्री रघुवर साहब ने तो कह दिया है कि जहां ऑनलाइन काम हो रहे हैं वहां ऑफलाइन काम न हो. पता नहीं कहां पर ऑनलाइन काम सही से हो रहा है. हम काम करवाने को व्याकुल है. पहला, भूमि व राजस्व विभाग में अब तक कितना ऑनलाइन काम हो सका है, यही किसी से छुपा नहीं है.
दूसरा, बिजली बिल क्या हम ऑनलाईन दे पा रहे हैं? वादा तो किया गया था कि 2016 तक में ही ऑनलाइन बिल जमा किया जा सकेगा. पर क्या हुआ, पता नहीं. वेबसाइट का कोई भरोसा नहीं कर रहा है. तीसरा, राशन वितरण प्रणाली में ई-पॉश मशीन तो लगा दिया गया है पर नेट का स्पीड 2जी दिया गया. यह मजाक नहीं है तो और क्या है. 2जी में भी 2जी का स्पीड नहीं मिल रहा. बस गरीब और अनपढ़ लोग अब 3-4 घंटे ज्यादा इंतजार कर रहे हैं और कुछ नहीं. कुछ चीजों पर सरकार को जमीनी हकीकत से भी जुड़ना पड़ेगा.
पालुराम हेंब्रम, सालगाझरी, इमेल से
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola