चीन की ड्रैगन चाल भारत के लिए चिंता का विषय

Updated at : 08 Nov 2017 3:35 AM (IST)
विज्ञापन
चीन की ड्रैगन चाल भारत के लिए चिंता का विषय

मेरे शब्दकोश में आतंकवाद की परिभाषा इस तरह है कि राजनीति लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हिंसा और धमकी का इस्तेमाल करना विशेषकर आम लोगों के खिलाफ आतंकवाद कहलाता है. आतंकवाद विश्व बिरादरी के लिए बड़ी चुनौती है. जब तक सभी देश एकजुटता नहीं दिखायेंगे, तब तक हम निर्दोष लोगों की हत्या का खेल देखते […]

विज्ञापन
मेरे शब्दकोश में आतंकवाद की परिभाषा इस तरह है कि राजनीति लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हिंसा और धमकी का इस्तेमाल करना विशेषकर आम लोगों के खिलाफ आतंकवाद कहलाता है. आतंकवाद विश्व बिरादरी के लिए बड़ी चुनौती है. जब तक सभी देश एकजुटता नहीं दिखायेंगे, तब तक हम निर्दोष लोगों की हत्या का खेल देखते रहेंगे.
हम भारत की बात करें, तो सबसे ज्यादा आतंकवाद के प्रति एकजुट होने के लिए प्रतिबद्धता दिखायी है. परंतु उसकी यह एकजुटता पर चीन ने हमेशा की तरह प्रश्नचिह्न लगाकर आतंकवाद को बल दे देता है.
हाल ही में हुए संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में चीन एक बार पुनः वीटो का प्रयोग कर मुंबई हमले का मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा का सरगना मसूद अजहर को राष्ट्रीय आतंकवाद कि सूची में नामजद होने से बचा लिया. चीन की यह ड्रैगन चाल भारत के लिए चिंता का विषय है.
अभिनव कुमार, लोहियानगर (बेगूसराय)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola