दुमका नगर पर्षद का हो विस्तार
Updated at : 31 Jul 2017 6:27 AM (IST)
विज्ञापन

दुमका शहरी क्षेत्र की दिनोंदिन बढ़ती आबादी और शहर के विस्तार को देखते हुए नगर पर्षद क्षेत्र का विस्तार करना बहुत जरूरी हो गया है. दुमका नगर पर्षद क्षेत्र का निर्धारण बहुत पहले हुआ था. तब इसकी आबादी आसानी से गिनी जा सकती थी. अब शहर की आबादी चार-पांच दशकों में कई गुणा बढ़ चुकी […]
विज्ञापन
दुमका शहरी क्षेत्र की दिनोंदिन बढ़ती आबादी और शहर के विस्तार को देखते हुए नगर पर्षद क्षेत्र का विस्तार करना बहुत जरूरी हो गया है. दुमका नगर पर्षद क्षेत्र का निर्धारण बहुत पहले हुआ था. तब इसकी आबादी आसानी से गिनी जा सकती थी. अब शहर की आबादी चार-पांच दशकों में कई गुणा बढ़ चुकी है.
इस परिस्थिति में इसका विस्तार किया जाना अत्यंत जरूरी है, ताकि पंचायत सीमा से सटे वार्ड के आसपास के रहनेवालों को भी नगरीय सुविधाओं का लाभ मिल सके. नगरी क्षेत्र को बढ़ाने के लिए 2008 में ही नगर विकास विभाग के उपसचिव ने पत्र लिखकर नगर पर्षद क्षेत्र के नये क्षेत्र को जोड़ने अथवा हटाने के प्रावधान का स्पष्ट दिशा-निर्देश दिया था, लेकिन आज नौ वर्ष बाद भी कोई काम नहीं हो सका है.
परमेश्वर झा, दुमका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




