जेएनयू में ''टैंक'' !
Updated at : 27 Jul 2017 6:24 AM (IST)
विज्ञापन

जेएनयू एक यूनिवर्सिटी ही नहीं एक ब्रांड भी है. किसकी नजर लग गयी कि अचानक जेएनयू कैंपस में टैंक रखने की मांग उठने लगी. कुछ लोगों का मानना है कि सैनिकों के सम्मान में एक स्मारक स्वरूप ‘टैंक’ रखा जायेगा. लेकिन जनाब यह यूनिवर्सिटी है, कोई ‘वॉर मेमोरियल’ नहीं. बेशक देश के सैनिक सम्मानित हों, […]
विज्ञापन
जेएनयू एक यूनिवर्सिटी ही नहीं एक ब्रांड भी है. किसकी नजर लग गयी कि अचानक जेएनयू कैंपस में टैंक रखने की मांग उठने लगी. कुछ लोगों का मानना है कि सैनिकों के सम्मान में एक स्मारक स्वरूप ‘टैंक’ रखा जायेगा.
लेकिन जनाब यह यूनिवर्सिटी है, कोई ‘वॉर मेमोरियल’ नहीं. बेशक देश के सैनिक सम्मानित हों, मगर सम्मान के नाम पर यह कदम कतई उचित नहीं. सैनिकों को सम्मान देते वक्त हम भूल जाते हैं कि देश के किसानों की भूमिका भी अहम है. यह सच है कि यूनिवर्सिटी परिसर को राजनीति के नाम पर कुछ शरारती तत्वों ने दूषित करने का बीड़ा उठा रखा है. मगर जेएनयू में टैंक रखना राष्ट्रवाद की पहचान नहीं बन सकती. उपकुलपति महोदय की भावना चाहे जितनी भी साफ हो, विवाद के अंकुर तो फूटेंगे ही.
एमके मिश्रा, रातू, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




