बैन के बाद डीएलएफ का शेयर 28 फीसदी गिरा

Updated:
विज्ञापन
बैन के बाद डीएलएफ का शेयर  28 फीसदी गिरा

मुंबई. रीयल्टी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी डीएलएफ का शेयर मंगलवार को करीब 25 प्रतिशत गिर गया, जो संभवत: एक दिन में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है. सेबी द्वारा कंपनी और इसके शीर्ष कार्यकारियों पर प्रतिभूति बाजार मंे कारोबार करने के तीन साल की रोक लगाने के कारण ऐसा हुआ. बंबई शेयर बाजार में […]

विज्ञापन

मुंबई. रीयल्टी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी डीएलएफ का शेयर मंगलवार को करीब 25 प्रतिशत गिर गया, जो संभवत: एक दिन में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है. सेबी द्वारा कंपनी और इसके शीर्ष कार्यकारियों पर प्रतिभूति बाजार मंे कारोबार करने के तीन साल की रोक लगाने के कारण ऐसा हुआ. बंबई शेयर बाजार में डीएलएफ का शेयर मंगलवार को 28 प्रतिशत गिरा. कंपनी का शेयर शुरुआती नुकसान से उबर कर सुबह 10 बज कर 30 मिनट पर 22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 114 रुपये पर कारोबार कर रहा था. डीएलएफ को बड़ा झटका देते हुए सेबी ने रीयल्टी क्षेत्र की इस प्रमुख कंपनी और इसके चेयरमैन एवं मुख्य प्रवर्तक केपी सिंह समेत छह शीर्ष कार्यकारियों पर प्रतिभूति बाजार मंे कारोबार करने पर तीन साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola