अपराध, भ्रष्टाचार व भूमि विवाद सबसे बड़ी समस्याएं : मोदी

Updated:
विज्ञापन
अपराध, भ्रष्टाचार व भूमि विवाद सबसे बड़ी समस्याएं : मोदी

पटना : टेली लॉ के उद्घाटन समारोह में उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि बिहार के सामने अपराध, भ्रष्टाचार और भूमि विवाद तीन सबसे बड़ी समस्याएं हैं और इन तीनों के निबटारे का प्रयास चल रहा है. इन पर कानून के साथ-साथ टेक्नोलॉजी से अंकुश लगाया जा सकता है. 1664 थानों को क्राइम ट्रैकिंग से […]

विज्ञापन
पटना : टेली लॉ के उद्घाटन समारोह में उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि बिहार के सामने अपराध, भ्रष्टाचार और भूमि विवाद तीन सबसे बड़ी समस्याएं हैं और इन तीनों के निबटारे का प्रयास चल रहा है. इन पर कानून के साथ-साथ टेक्नोलॉजी से अंकुश लगाया जा सकता है.
1664 थानों को क्राइम ट्रैकिंग से जोड़ा जा रहा है और इसकी ऑनलाइन मॉनीटरिंग हो रही है. आर्म्स लाइसेंस को डिजिटल किया जा रहा है. साइबर क्राइम पर भी काम हो रहा है और हर जिले में साइबर सेल गठित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि रिश्वतखोरी और जमीन मामले पर न्यायालय का सहयोग जरूरी है.
अब पारा लीगल वोलेंटियर को मिलेंगे Rs 500 : जस्टिस मिश्रा सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने पारा लीगल वोलेंटियर का मानदेय 250 रुपये से बढ़ा कर 500 रुपये करने की घोषणा की. साथ ही बिहार में 1800 पारा लीगल वोलेंटियर की संख्या को बढ़ा कर जल्द ही 4000 करने का भी एलान किया.
उन्होंने पारा लीगल वोलेंटियर की तुलना हनुमान और विलेज लीगल इंटरप्रेनर की तुलना नल-नील से की. न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने कहा कि पारा लीगल वोलेंटियर हमारे कैंप्टन हैं और ये लोगों को दुख के समय उनके पास पहुंचते हैं. अच्छा काम करने वाले पारा लीगल वोलेंटियर और विलेज लीगल इंटरप्रेनर को सम्मानित भी किया जायेगा अौर दूसरे को उनसे प्रेरणा लेने को कहा जायेगा.
पटना हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार और प्राधिकार सस्ता-सुलभ न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है. हाइकोर्ट व प्राधिकार को जो जिम्मेदारी दी गयी है, उसे लागू किया जायेगा. इसे सफल बनाने में पीछे नहीं रहेंगे. यह पारा लीगल वोलेंटियर की ईमानदारी और कार्यक्षमता पर निर्भर करेगा कि यह कितना सफल होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन